Railway Station Murder : इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला…! सीट के लिए सरेआम कत्ल…योगा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला…तमाशबीन यात्री…यहां देखें वायरल VIDEO

Railway Station Murder : इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला…! सीट के लिए सरेआम कत्ल…योगा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला…तमाशबीन यात्री…यहां देखें वायरल VIDEO

नई दिल्ली, 20 जून। Railway Station Murder : देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भीड़ ने बागपत निवासी एक युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और तमाशबीन बनी भीड़ की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब छह बजे शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योगा एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा का सीट को लेकर कुछ यात्रियों से विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए लोगों ने पंकज धामा को प्लेटफॉर्म पर गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। स्टेशन पर मौजूद सैकड़ों लोग इस पूरी घटना को देखते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव कर युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। कई लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RPF की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि RPF के एक जवान ने किसी तरह पंकज को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई। उसे काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर ही लिटाए रखा गया। हालत बिगड़ने पर बाद में उसे GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में भीड़ की पिटाई से लगी अंदरूनी चोटों को मौत का कारण माना जा रहा है।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज (Railway Station Murder) कर जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली रेलवे के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की टीमें स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

About The Author

राष्ट्रीय