Collector Tulika Prajapati : 185 सरपंचों के विरोध के बाद बड़ा एक्शन…! कलेक्टर ने जिला पंचायत की जांच के लिए बनाई 3 हाई लेवल कमेटियां

Collector Tulika Prajapati : 185 सरपंचों के विरोध के बाद बड़ा एक्शन…! कलेक्टर ने जिला पंचायत की जांच के लिए बनाई 3 हाई लेवल कमेटियां

मोहला, 30 जून। Collector Tulika Prajapati : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 185 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की शिकायत के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिला पंचायत और जिले की तीनों जनपद पंचायतों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए 12 अधिकारियों की तीन उच्चस्तरीय जांच समितियों का गठन कर दिया है। जांच में 13 अहम बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

सरपंचों की चेतावनी के बाद लिया गया फैसला

हाल ही में जिले के सभी 185 सरपंचों ने अपनी विभिन्न मांगों और शिकायतों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के बहिष्कार और सामूहिक इस्तीफे तक की चेतावनी दी थी। इसके बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए।

इन 13 बिंदुओं पर होगी जांच

जांच समितियां लंबित फाइलों, विकास कार्यों की प्रगति, ठेकेदारों के भुगतान, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, माप पुस्तिका (एमबी), डिजिटल रिकॉर्ड, ई-ऑफिस व्यवस्था, वित्तीय नियमों के पालन, लंबित शिकायतों, बजट के बावजूद भुगतान में देरी, निरीक्षण रजिस्टर, विभागीय समन्वय और अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही समेत 13 प्रमुख बिंदुओं की विस्तृत जांच करेंगी।

12 अधिकारियों की 3 टीमें बनीं

कलेक्टर के आदेश पर दो अपर कलेक्टर और एक संयुक्त कलेक्टर के नेतृत्व में तीन जांच दल गठित किए गए हैं। इन टीमों में लोक निर्माण, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास, कोषालय और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो निर्धारित समय में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

About The Author

छत्तीसगढ