रायपुर, 02 जुलाई। Ravi Bhagat Resignation : छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
रवि भगत ने अपना त्यागपत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष नीतिन नवीन तथा रायगढ़ जिला अध्यक्ष को भेज दिया है। इस्तीफे के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अपने इस्तीफे में रवि भगत ने पार्टी छोड़ने का कारण निजी कारण बताया है। फिलहाल उन्होंने किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने या आगे की राजनीतिक रणनीति को लेकर कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की है।
रवि भगत लंबे समय तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। ऐसे में उनका इस्तीफा भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। अब राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर टिकी है कि रवि भगत भविष्य में सक्रिय राजनीति में कौन-सा कदम उठाते हैं और भाजपा इस इस्तीफे पर क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया देती है।


