Azad Hind Express : आजाद हिंद एक्सप्रेस में सनसनी…! उरकुरा-मांढ़र के बीच चलती ट्रेन के पायदान पर लटके चोरी के आरोपी को मारा लात…! इसके बाद जो हुआ यहां देखें VIDEO

Azad Hind Express : आजाद हिंद एक्सप्रेस में सनसनी…! उरकुरा-मांढ़र के बीच चलती ट्रेन के पायदान पर लटके चोरी के आरोपी को मारा लात…! इसके बाद जो हुआ यहां देखें VIDEO

रायपुर, 19 जुलाई। Azad Hind Express : आजाद हिंद एक्सप्रेस में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ट्रेन के पायदान पर लटके एक चोरी के आरोपी को एक यात्री ने कथित तौर पर लात मारकर नीचे गिराने की कोशिश की। घटना के दौरान जैसे ही ट्रेन की रफ्तार कम हुई, आरोपी नीचे कूद गया। अब पुलिस ने लात मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चोरी के आरोपी की तलाश जारी है।

उरकुरा और मांढ़र के बीच हुई घटना

जानकारी के मुताबिक घटना हाल ही में उरकुरा और मांढ़र रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी के आरोप को लेकर कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया था। इसी दौरान वह ट्रेन के पायदान पर लटक गया।

चलती ट्रेन में जान जोखिम में डालने वाला कृत्य

बताया जा रहा है कि पायदान पर लटके युवक को एक व्यक्ति ने लात मारकर नीचे गिराने की कोशिश की। घटना के समय ट्रेन धीमी हुई तो युवक ने मौका पाकर छलांग लगा दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लात मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी के आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

About The Author

छत्तीसगढ