BJP Protest at Rajiv Bhawan : राहुल गांधी के PM आवास घेराव के विरोध में BJP का रायपुर में प्रदर्शन…! अभी थोड़े देर में राजीव भवन का करेगी घेराव

BJP Protest at Rajiv Bhawan : राहुल गांधी के PM आवास घेराव के विरोध में BJP का रायपुर में प्रदर्शन…! अभी थोड़े देर में राजीव भवन का करेगी घेराव

रायपुर, 22 जुलाई। BJP Protest at Rajiv Bhawan : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को रायपुर में राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) के घेराव का ऐलान किया है।

भाजपा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता शंकर नगर टर्निंग पॉइंट पर एकत्रित होंगे। यहां से कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को जारी किए गए निर्देश

पार्टी ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्रदर्शन में शामिल होने वालों को दोपहर 1:45 बजे तक शंकर नगर टर्निंग पॉइंट पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

BJP ने क्या कहा?

भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर अनावश्यक अराजकता फैलाने का प्रयास किया। पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन उसी के विरोध में आयोजित किया जा रहा है और इसे कांग्रेस की राजनीति के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक बताया गया है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़