रायपुर, 22 जुलाई। CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों के साथ विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। कैबिनेट के फैसलों पर प्रदेशभर की नजर बनी हुई है। बैठक समाप्त होने के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी सरकार की ओर से जारी की जाएगी।

