रायपुर, 13 अगस्त। Truck fell Drain : रायपुर के अग्रसेन चौक स्थित समता कॉलोनी में मंगलम भवन के सामने 18-20 चक्के वाली एक बड़ी ट्रक नाले में गिरने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने ड्राइवर को की रोकने की कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक के नाले की ओर बढ़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को ‘रुको-रुको’ कहकर रोकने का प्रयास किया। हालांकि, ट्रक नहीं रुकी और पीछे की ओर नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों की जान बच गई। फिलहाल ट्रक के अस्थिर स्थिति में होने से उसके पलटने का खतरा बताया जा रहा है।
बड़े हादसे का खतरा, मौके पर सुरक्षा जरूरी
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम से तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही ट्रक को सुरक्षित तरीके से हटाने और आसपास ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत बताई जा रही है।
फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। घटना के कारणों और ट्रक के नाले में गिरने की परिस्थितियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

