Boss Scam : विधायक संजय पाठक की कंपनी से ₹1.5 करोड़ की साइबर ठगी…! बॉस की DP देखकर अकाउंटेंट ने किया भरोसा…दो ट्रांजेक्शन में चले गए ₹1.5 करोड़

Boss Scam : विधायक संजय पाठक की कंपनी से ₹1.5 करोड़ की साइबर ठगी…! बॉस की DP देखकर अकाउंटेंट ने किया भरोसा…दो ट्रांजेक्शन में चले गए ₹1.5 करोड़

कटनी, 14 अगस्त। Boss Scam : मध्य प्रदेश के कटनी जिले से साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक की कंपनी के साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई। शातिर ठगों ने कंपनी के एक सीनियर डायरेक्टर के नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर अकाउंटेंट को भरोसे में लिया और कुछ ही देर में कंपनी के खाते से करोड़ों की रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर करवा ली।

बॉस की फोटो और नंबर देखकर नहीं हुआ शक

घटना 12 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। कंपनी के सीनियर अकाउंटेंट शैलेश तिवारी के मोबाइल पर कंपनी के ही एक सीनियर डायरेक्टर के नंबर से मैसेज आया। नंबर पर डायरेक्टर की फोटो लगी होने के कारण अकाउंटेंट को किसी तरह का शक नहीं हुआ।

मैसेज में तत्काल दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। इसके बाद अकाउंटेंट ने कंपनी के खाते से दो ट्रांजेक्शन किए। पहले ट्रांजेक्शन में करीब ₹1.16 करोड़ और दूसरे में करीब ₹33 लाख ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल लगभग ₹1.5 करोड़ ठगों के खातों में पहुंच गए।

फ्लाइट से उतरते ही विधायक को मिली खबर

जिस वक्त साइबर ठगी की वारदात हुई, विधायक संजय पाठक फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। विमान से उतरने के बाद उन्हें कंपनी के साथ हुए इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा से संपर्क किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए संबंधित खातों में रकम होल्ड कराने के प्रयास किए। कंपनी के अकाउंटेंट की शिकायत पर रंगनाथ नगर थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

‘बॉस स्कैम’ के जरिए हुई ठगी

कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मुताबिक यह साइबर ठगी का ‘बॉस स्कैम’ तरीका है। इसमें साइबर अपराधी किसी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी की फर्जी प्रोफाइल या पहचान का इस्तेमाल कर कर्मचारियों से पैसे ट्रांसफर कराते हैं।

पुलिस के मुताबिक ठगों ने रकम को कुछ ही घंटों में अलग-अलग खातों में बांट दिया। करीब 200 अलग-अलग जगहों पर रकम डिस्ट्रीब्यूट किए जाने की बात सामने आई है। इन खातों से ATM और चेक के जरिए रकम निकालने की कोशिश की जा रही थी।

₹23 लाख कराए गए होल्ड

पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अब तक करीब ₹23 लाख की राशि होल्ड/फ्रीज कराने में सफलता हासिल की है। साइबर सेल तकनीकी जांच के जरिए ठगों के नेटवर्क और रकम के ट्रांजेक्शन की कड़ियों को खंगाल रही है।

About The Author

जुर्म मध्यप्रदेश