CG Liquor Sale 2026: छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का बड़ा आंकड़ा! महज 5 दिन में 54.60 करोड़ की मदिरा बिकी; सामने आए ये पांच दिनों के आंकड़े

CG Liquor Sale 2026: छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का बड़ा आंकड़ा! महज 5 दिन में 54.60 करोड़ की मदिरा बिकी; सामने आए ये पांच दिनों के आंकड़े

रायपुर, 11 नवंबर। Chhattisgarh Liquor Sale 2026: छत्तीसगढ़ में मदिरा बिक्री के आंकड़ों में इस साल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, 5 से 9 नवंबर 2026 के बीच प्रदेश में कुल 54 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की शराब बिक्री हुई है। वहीं, पिछले साल की समान अवधि यानी 17 से 21 अक्टूबर 2025 के दौरान करीब 50 करोड़ 44 लाख रुपये की मदिरा बिकी थी। इस तरह पांच दिनों की तुलना में इस साल शराब बिक्री में करीब 4.16 करोड़ रुपये यानी 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

पांच दिनों में 54.60 करोड़ की शराब बिक्री

जारी आंकड़ों के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को प्रदेश में 8.98 करोड़ रुपये की मदिरा बिक्री हुई। 6 नवंबर को यह आंकड़ा बढ़कर 9.77 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, 7 नवंबर को सबसे ज्यादा करीब 12.42 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई। इसके बाद 8 नवंबर को 11.91 करोड़ और 9 नवंबर को करीब 11.51 करोड़ रुपये की शराब बिकी। इस तरह पांच दिनों में कुल बिक्री 54.60 करोड़ रुपये से अधिक रही।

पिछले साल की तुलना में 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल की तुलनात्मक पांच दिवसीय अवधि में कुल मदिरा बिक्री करीब 50.44 करोड़ रुपये थी। इस साल यह बढ़कर 54.60 करोड़ रुपये हो गई है। यानी पिछले साल के मुकाबले करीब 4.16 करोड़ रुपये अधिक की बिक्री हुई।

7 नवंबर को सबसे ज्यादा बिक्री

इस पांच दिवसीय अवधि में 7 नवंबर को सबसे ज्यादा मदिरा बिक्री दर्ज की गई। इस दिन बिक्री का आंकड़ा 12.42 करोड़ रुपये से अधिक रहा। वहीं, 5 नवंबर को सबसे कम करीब 8.98 करोड़ रुपये की बिक्री हुई।

About The Author

Raipur