Tandon Couple Arrested: ब्रेकिंग! दीपक टंडन की पत्नी बरखा गिरफ्तार, सक्ती में 15 लाख की ठगी पर एक और FIR

Tandon Couple Arrested: ब्रेकिंग! दीपक टंडन की पत्नी बरखा गिरफ्तार, सक्ती में 15 लाख की ठगी पर एक और FIR

रायपुर, 11 नवंबर। Tandon Couple Arrested: होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के मामले में रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने पूछताछ के बाद बरखा टंडन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर सक्ती जिले में कोयला कारोबारी से 15 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में दीपक टंडन के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। बिलासपुर और रायपुर के बाद अब सक्ती में भी मामला दर्ज होने से टंडन दंपती की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पूछताछ के बाद बरखा टंडन गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में दीपक टंडन और बरखा टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग सहित कुल तीन मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। इन्हीं मामलों की जांच के सिलसिले में तेलीबांधा पुलिस बरखा टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर बरखा को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सक्ती में कोयला कारोबारी से 15 लाख की ठगी का आरोप

इधर, सक्ती जिले में होटल कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है। इस बार कोयला कारोबारी को बड़ा टेंडर दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये लेने का आरोप है। कोतवाली थाना में कोयला कारोबारी किशन शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, अंबेडकर उर्फ दीपक टंडन ने किशन शर्मा को कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में उनसे 15 लाख रुपये लिए गए। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी न तो टेंडर दिलाया गया और न ही रकम वापस की गई। शिकायत के आधार पर सक्ती पुलिस ने दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

रायपुर, बिलासपुर और सक्ती तक पहुंचा मामला

दीपक टंडन और बरखा टंडन के खिलाफ अलग-अलग जिलों में सामने आ रहे मामलों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रायपुर में तीन एफआईआर दर्ज होने के साथ अब सक्ती में भी नया मामला दर्ज हुआ है। पुलिस की जांच और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

About The Author

Raipur