Saurabh Chandrakar Arrested: महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर पर ED का शिकंजा, 19 नवंबर तक रिमांड; अब खुलेंगे कई राज!

Saurabh Chandrakar Arrested: महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर पर ED का शिकंजा, 19 नवंबर तक रिमांड; अब खुलेंगे कई राज!

रायपुर, 13 नवंबर। Saurabh Chandrakar Arrested: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। इस बहुचर्चित मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने 19 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अब अगले सात दिनों तक जांच एजेंसी उससे पूछताछ कर इस अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क की परतें खोलने की कोशिश करेगी।

सात दिन की पूछताछ में ED खंगालेगी करोड़ों के लेन-देन का हिसाब

ईडी की जांच का मुख्य फोकस महादेव सट्टा ऐप से जुड़े वित्तीय लेन-देन, अवैध कमाई के स्रोत और रकम को ठिकाने लगाने के तरीकों पर रहेगा। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि सट्टेबाजी से हासिल रकम किन-किन लोगों तक पहुंचाई गई और इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने में किन लोगों की भूमिका रही। सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान ऐप के संचालन, पैनल ऑपरेटरों और नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों के संबंध में भी अहम जानकारियां जुटाई जा सकती हैं। ईडी को उम्मीद है कि पूछताछ से इस मामले में जुड़े कई महत्वपूर्ण वित्तीय और आपराधिक कनेक्शन सामने आ सकते हैं।

CBI भी कर चुकी है सौरभ चंद्राकर से पूछताछ

इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) भी सौरभ चंद्राकर से महादेव ऐप के कथित अवैध कारोबार को लेकर पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई की जांच में सट्टेबाजी नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला के जरिए पैसों के लेन-देन और कथित प्रोटेक्शन मनी जैसे पहलू शामिल रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सट्टे से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कहां हुआ, किन लोगों तक पैसा पहुंचा और इस पूरे सिंडिकेट को संरक्षण देने में किन अधिकारियों या अन्य प्रभावशाली लोगों की भूमिका रही। अब ईडी की पूछताछ से इस मामले में नए खुलासे होने की संभावना है।

About The Author

Raipur