रायपुर, 04 दिसंबर। Sindhi Sahitya Biradari : सिंधी साहित्य बिरादरी मंडल द्वारा 2 दिसंबर को सिंधू विहार स्थित प्लाट में भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भूमि पूजन करके नए भव्य भवन और साईं झूलेलाल जी की स्थापना के लिए शुभारंभ किया गया। यह भवन सर्व समाज के लिए समर्पित रहेगा और जल्द ही इसके निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे।

भवन निर्माण और सहयोग
समिति ने बताया कि भवन निर्माण में समाज के सभी वर्गों का सहयोग प्राप्त होगा और भवन का उपयोग सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। इस दौरान समाज के प्रमुख सदस्य और संरक्षक दिलिप इसरानी, सुनील अजवानी, गोविंद खेमानी, मनोहर चुगानी, श्रीमती रश्मि चुगानी, अजित मोत्वानी, शंकर डानवानी, ऋतुराज पेसवानी, अनिल हेमानी, हरीश अजवानी, नानक लालवानी, नरेंद्र हरचंदानी, विजय हेमानी, सतीश चुगानी, नरेश लालवानी, अशोक इसरानी, वासुदेव तहल्यानी, शुभम टेकचंदानी, सोनू गोवानी, हर्ष लखानी, विजय गोवानी, देवेंद्र तहल्यानी, गुलदास तोलानी, हरी इसरानी, सोनू महाराजा, दिलिप ठवानी, मोहन तहल्यानी, सोनू महाराज, कन्हैया महाराज, रवि अजवानी, विजय अजवानी शामिल रहे। समिति ने सभी समाजजनों से भवन निर्माण में सहयोग की अपील की है, ताकि यह परियोजना शीघ्र पूरा होकर समाज के लिए उपलब्ध हो सके।


