ALLEN Institute : शिक्षा और अध्यात्म के बीच मजबूत सेतु…! इंस्टीट्यूट के 400,000 छात्र संत प्रेमानंद महाराज से हैं प्रेरित…! जब ALLEN इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर संत प्रेमानंद महाराज से मिले तो क्या कहा…? यहां सुनिए VIDEO

ALLEN Institute : शिक्षा और अध्यात्म के बीच मजबूत सेतु…! इंस्टीट्यूट के 400,000 छात्र संत प्रेमानंद महाराज से हैं प्रेरित…! जब ALLEN इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर संत प्रेमानंद महाराज से मिले तो क्या कहा…? यहां सुनिए VIDEO

नई दिल्ली, 16 जनवरी। ALLEN Institute : वृंदावन के प्रसिद्ध संत गुरु प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में देश के जाने-माने ALLEN इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर का स्वागत किया। डायरेक्टर ने महाराज जी से खुलकर बातचीत की और बताया कि कैसे उनके विचार और सत्संग उनके जीवन और कार्य का मार्गदर्शन बन चुके हैं।

ALLEN इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने महाराज जी को बताया कि उनके इंस्टीट्यूट में 400,000 छात्र पढ़ते हैं, और वे उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उनका दिन भी प्रार्थना से शुरू होता है। बच्चों में काफी पॉजिटिव बदलाव आया है। उनके इंस्टीट्यूट के सभी बच्चे उनके दिए हुए संदेश को फॉलो कर रहे हैं।

इस पर जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि, बच्चे हमारे भारत का भविष्य हैं। उनका मन और बुद्धि सुरक्षित रहनी चाहिए और उन्हें व्यसन व गलत विचारों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर बच्चे सही दिशा में बढ़ें तो कोई अच्छा डॉक्टर बनेगा तो लोगों को राहत देगा, कोई शिक्षक बनेगा तो आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देगा, और कोई विधायक या नेता बनेगा तो समाज के लिए कार्य करेगा।

महाराज ने यह भी बताया कि सही लक्ष्य और संयम जीवन की सफलता के लिए अत्यंत जरूरी हैं। बच्चों को अध्यात्म और नैतिक मूल्यों से जोड़कर उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करना गुरुजनों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों का प्रमुख कर्तव्य है।

ALLEN इंस्टीट्यूट, जो JEE और NEET जैसी परीक्षाओं के लिए देश में प्रसिद्ध है, मुख्य रूप से कोटा से शुरू होकर पूरे भारत में अपनी पहचान बना चुका है। इस भेंट ने शिक्षा और अध्यात्म के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित करने का संदेश दिया।

About The Author

धर्म