Grandmother Murder : डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल…! युवक ने दादी की बेरहमी से हत्या…शहर में दहशत

Grandmother Murder : डोंगरगढ़ में रिश्तों का कत्ल…! युवक ने दादी की बेरहमी से हत्या…शहर में दहशत

डोंगरगढ़, 27 अप्रैल। Grandmother Murder : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ शहर में लगातार दूसरे दिन हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। वार्ड क्रमांक 24, कश्मीरी पारा में एक युवक ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी ही दादी की निर्मम हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवक लंबे समय से नशे का आदी था और उसका अपनी दादी (Grandmother Murder) के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार वह मारपीट और जानलेवा हमले भी कर चुका था। माना जा रहा है कि पारिवारिक तनाव और नशा इस जघन्य वारदात की बड़ी वजह हो सकते हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। FSL और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हर एंगल से जांच जारी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

एक दिन पहले भी हुई थी हत्या

गौरतलब है कि रविवार रात रामाटोला क्षेत्र में शादी समारोह (Grandmother Murder) के दौरान चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई थी। लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म