Medical College Jobs : छत्तीसगढ़ में मेडिकल फैकल्टी की बंपर भर्ती…! 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर निकली वैकेंसी…15 जून से पहले भरें फॉर्म…जानें पूरी डिटेल

Medical College Jobs : छत्तीसगढ़ में मेडिकल फैकल्टी की बंपर भर्ती…! 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 149 पदों पर निकली वैकेंसी…15 जून से पहले भरें फॉर्म…जानें पूरी डिटेल

रायपुर, 03 जून। Medical College Jobs : चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी और सीनियर रेजीडेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार की सहमति के बाद दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी (जशपुर), जांजगीर-चांपा और कबीरधाम मेडिकल कॉलेजों में कुल 149 पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन पदों में प्राध्यापक (Professor), सह-प्राध्यापक (Associate Professor), सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) और सीनियर रेजीडेंट (Senior Resident) शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया विभाग की आधिकारिक वेबसाइट CGDME Online Application Portal के माध्यम से पूरी की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

पदों का विवरण

  • Professor – 35 पद
  • Associate Professor – 40 पद
  • Assistant Professor – 50 पद
  • Senior Resident – 24 पद

भर्ती प्रक्रिया के तहत एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन और कम्युनिटी मेडिसिन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया और पात्रता

उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के निर्धारित मानकों और ‘चिकित्सा संस्थान (संकाय योग्यता) विनियम, 2025’ के अनुसार होना अनिवार्य है। साथ ही किसी राष्ट्रीय या राज्य चिकित्सा परिषद में वैध पंजीकरण जरूरी होगा।

दस्तावेज सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयन समिति द्वारा इंटरव्यू ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से लिया जा सकता है। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देश, आरक्षण नियम, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

About The Author

स्वास्थ्य