Mathura IITian Baba Case : सोशल मीडिया पर IIT-ग्रेजुएट ‘बाबा’ और गीता उपदेशक की करतूतें उजागर…! कई लड़कियों के साथ अंतरंग वीडियो…‘गंधर्व विवाह’ का दावा…मथुरा वाले बाबा का मोबाइल खोल रहा राज

Mathura IITian Baba Case : सोशल मीडिया पर IIT-ग्रेजुएट ‘बाबा’ और गीता उपदेशक की करतूतें उजागर…! कई लड़कियों के साथ अंतरंग वीडियो…‘गंधर्व विवाह’ का दावा…मथुरा वाले बाबा का मोबाइल खोल रहा राज

मथुरा, 05 जून। Mathura IITian Baba Case : अभिषेक मिश्रा उर्फ चर्चित ‘IITian बाबा’ इन दिनों मथुरा पुलिस की जांच के चलते सुर्खियों में हैं। कभी सोशल मीडिया पर भगवद्गीता और आध्यात्मिक प्रवचन देने वाले अभिषेक मिश्रा अब गंभीर आरोपों और डिजिटल जांच के घेरे में हैं।

अभिषेक मिश्रा को लेकर मथुरा में सामने आया मामला अब लगातार नए खुलासों और सवालों के बीच चर्चा का केंद्र बनता जा रहा है। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी के संपर्क में बड़ी संख्या में युवतियां थीं।

सूत्रों के अनुसार, करीब दो दर्जन लड़कियों के उसके प्रभाव में होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस इन दावों की पुष्टि डिजिटल साक्ष्यों, चैट रिकॉर्ड, फोटो, वीडियो और बयानों के आधार पर कर रही है।

पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब पता चला कि अभिषेक मिश्रा ने वर्ष 2017 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इंजीनियरिंग के बाद उसने आध्यात्मिक और धार्मिक प्रवचन का रास्ता चुना और सोशल मीडिया के जरिए बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच बनाई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पढ़ाई-लिखाई और प्रभावशाली बोलने की शैली ने लोगों का भरोसा जीतने में बड़ी भूमिका निभाई। जांच के दौरान कई युवतियों ने शारीरिक शोषण से जुड़े आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि हर आरोप की निष्पक्ष जांच की जा रही है और अभी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना बाकी है।

मोबाइल फोन बना जांच की सबसे अहम कड़ी

पूरे मामले में आरोपी का मोबाइल फोन जांच एजेंसियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सबूत बनकर सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोबाइल से कई फोटो, वीडियो और चैट रिकॉर्ड मिले हैं, जिनकी डिजिटल फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये वीडियो और तस्वीरें कब रिकॉर्ड की गईं और किन परिस्थितियों में बनाई गईं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या धार्मिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के नाम पर युवतियों को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया गया था।

पढ़ी-लिखी युवतियों के नाम आने से बढ़े सवाल

जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी के संपर्क में आने वाली कई युवतियां उच्च शिक्षित थीं। इनमें बीटेक, एमटेक और एमबीए जैसी डिग्री हासिल कर चुकी युवतियों के नाम भी बताए जा रहे हैं। यही पहलू पुलिस के लिए भी जांच का बड़ा विषय बना हुआ है।

‘गंधर्व विवाह’ का दावा भी जांच के घेरे में

एफआईआर में दर्ज आरोपों के मुताबिक एक पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपी ने उसे यह भरोसा दिलाया कि दोनों का ‘गंधर्व विवाह’ हो चुका है। आरोप है कि इसी आधार पर शारीरिक संबंध बनाए गए। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इसी तरह की बातें अन्य युवतियों के साथ भी कही गई थीं।

सोशल मीडिया वीडियो भी जांच के दायरे में

गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो में वह भजन-कीर्तन करता नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया सामग्री को बिना जांच अंतिम साक्ष्य नहीं माना जा सकता। फिलहाल पुलिस डिजिटल डेटा, पीड़ितों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। गोवर्धन से शुरू हुआ यह मामला अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कॉर्पोरेट करियर छोड़कर चुनी आध्यात्म की राह

पुलिस के मुताबिक अभिषेक मिश्रा ने साल 2017 मेंभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट करियर छोड़कर आध्यात्म और धार्मिक प्रवचन की राह चुनी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। वह गीता, भक्ति और अध्यात्म से जुड़े प्रवचन देते थे। उनकी बोलने की शैली और IIT बैकग्राउंड ने बड़ी संख्या में युवाओं को प्रभावित किया।

मामला कैसे शुरू हुआ?

मामला तब सामने आया जब एक युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोप है कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन और भरोसे के नाम पर आरोपी ने भावनात्मक संबंध बनाए और फिर शारीरिक शोषण किया। एफआईआर में ‘गंधर्व विवाह’ का दावा भी सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे विश्वास दिलाया कि दोनों का विवाह हो चुका है।

About The Author

अन्य राज्य जुर्म