Vizag Steel Plant Accident : 1600°C पिघला लोहा गिरने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत…! क्रेन से गिरा मोल्टन आयरन…कई मजदूर जिंदा जले…आंध्र प्रदेश में बड़ा औद्योगिक हादसा

Vizag Steel Plant Accident : 1600°C पिघला लोहा गिरने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत…! क्रेन से गिरा मोल्टन आयरन…कई मजदूर जिंदा जले…आंध्र प्रदेश में बड़ा औद्योगिक हादसा

विशाखापट्टनम, 08 जून। Vizag Steel Plant Accident : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (विजाग स्टील प्लांट) में सोमवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट में काम के दौरान क्रेन से ले जाए जा रहे बकेट से अत्यधिक गर्म पिघला हुआ स्टील अचानक नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से कम से कम 8 श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय मोल्टन आयरन का तापमान करीब 1600 डिग्री सेल्सियस था। इतनी भीषण गर्मी के कारण कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही स्टील प्लांट के अधिकारी, सुरक्षा कर्मी और राहत दल मौके पर पहुंचे। आग और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट सर्किल इंस्पेक्टर केशव राव ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और शुरुआती जानकारी अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर भारी उद्योगों और स्टील उत्पादन इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय