BJP Teachers Cell New Team : भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की नई टीम घोषित…! बिमलेंद्र तिवारी बने मीडिया प्रभारी…रायपुर में संगठन विस्तार

BJP Teachers Cell New Team : भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की नई टीम घोषित…! बिमलेंद्र तिवारी बने मीडिया प्रभारी…रायपुर में संगठन विस्तार

रायपुर, 24 जून। BJP Teachers Cell New Team : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। संगठन ने अभिषेक अग्रवाल को शिक्षा प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है, जबकि संगठन को मजबूत करने के लिए चार सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है।

इसके साथ ही मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बिमलेंद्र तिवारी को सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी टीम मिलकर शिक्षा प्रकोष्ठ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

बिमलेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरी टीम मिलकर एजुकेशन सेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और संगठन की विचारधारा और गतिविधियों को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की कोशिश करेगी। नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा के बाद, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

About The Author

छत्तीसगढ राजनीति