Nursing College Recruitment : नया रायपुर सहित 9 नर्सिंग कॉलेजों में निकली वैकेंसी…! 198 पद खाली…प्रोफेसर और ट्यूटर की होगी भर्ती…यहां दिए लिंक पर जाकर जल्द करें आवेदन

Nursing College Recruitment : नया रायपुर सहित 9 नर्सिंग कॉलेजों में निकली वैकेंसी…! 198 पद खाली…प्रोफेसर और ट्यूटर की होगी भर्ती…यहां दिए लिंक पर जाकर जल्द करें आवेदन

रायपुर, 25 जून Nursing College Recruitment : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। प्रदेश के 9 नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों में कुल 198 पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह नियुक्तियां दो वर्ष की संविदा अवधि के लिए की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम-2012 एवं विभागीय भर्ती नियम-2013 के प्रावधानों के तहत पूरी की जाएगी।

किन कॉलेजों में होगी भर्ती?

यह भर्ती प्रदेश के बलरामपुर, बैकुंठपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कुरूद-धमतरी, नया रायपुर अटल नगर और पुसौर-रायगढ़ स्थित नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों के लिए की जाएगी।

कुल 198 पदों पर भर्ती

भर्ती के तहत विभिन्न शैक्षणिक पदों को भरा जाएगा, जिनमें-

  • प्राध्यापक (Professor)- 09 पद
  • सह-प्राध्यापक (Associate Professor)- 18 पद
  • सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor)- 27 पद
  • प्रदर्शक (Tutor/Demonstrator)- 144 पद

आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वर्गवार रिक्तियां, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी चिकित्सा शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in पर प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश के नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

    About The Author

    छत्तीसगढ जॉब्स और कैरियर