लखनऊ/नई दिल्ली, 25 जून। BJP New Team : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने 46 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की है।
नई सूची के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को प्रमोट करते हुए महामंत्री से उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पूजा पाल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा। पार्टी ने सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए विभिन्न वर्गों के नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी हैं। बीजेपी की यह नई टीम प्रदेश में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावों की रणनीति को धार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

