IPL Player Controversy : शॉकिंग खबर…! IPL क्रिकेटर और उनके रिटायर्ड IPS पिता पर FIR…रसोइए से मारपीट कर बंधक बनाने का आरोप…₹15 हजार की नौकरी पर ढाया सितम

IPL Player Controversy : शॉकिंग खबर…! IPL क्रिकेटर और उनके रिटायर्ड IPS पिता पर FIR…रसोइए से मारपीट कर बंधक बनाने का आरोप…₹15 हजार की नौकरी पर ढाया सितम

भोपाल, 30 जून। IPL Player Controversy : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी शैलेश सिंह, कानूनी विवाद में घिर गए हैं। भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक एफआईआर में पिता-पुत्र और उनके ड्राइवर पर रसोइए के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के मेंदोरी गांव स्थित आवास का है। शिकायतकर्ता 31 वर्षीय विपेंद्र सिंह तोमर, जो मूल रूप से रीवा जिले के रहने वाले हैं, ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक परिचित के माध्यम से ₹15,000 प्रतिमाह वेतन, रहने-खाने की सुविधा और भविष्य में सरकारी नौकरी दिलाने के आश्वासन पर काम के लिए बुलाया गया था।

नौकरी छोड़ने की बात पर विवाद बढ़ा

शिकायत के मुताबिक, काम शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद भोजन की गुणवत्ता को लेकर उनसे कथित रूप से गाली-गलौज की गई और मानसिक दबाव बनाया गया। विपेंद्र का आरोप है कि जब उन्होंने नौकरी छोड़कर रीवा लौटने की इच्छा जताई, तो उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया ताकि वे किसी से संपर्क न कर सकें और उन पर जबरन काम करने का दबाव बनाया गया।

कमरे में छिपे, फिर भी की गई मारपीट का आरोप

पीड़ित का कहना है कि खुद को बचाने के लिए उन्होंने एक कमरे में बंद कर लिया था, लेकिन आरोप है कि शशांक सिंह, उनके पिता और ड्राइवर ने दरवाजा खुलवाकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल परीक्षण में चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिलने की पुष्टि हुई है।

इन धाराओं में दर्ज हुई FIR

शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर, रतिबाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें धारा 296(B)- गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार; धारा 115(2)- जान-बूझकर चोट पहुंचाना (हमला); और धारा 3(5)- एक ही मकसद से कई लोगों द्वारा अपराध करना शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और सबूतों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला शिकायत और दर्ज FIR पर आधारित है; आरोपों की अभी कानूनी तौर पर पुष्टि होनी बाकी है और जांच जारी है।

About The Author

खेल समाचार