Rape of a Minor : राजगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात…! 11-12 साल के लड़कों ने तीसरी क्लास की बच्ची से किया गैंगरेप…खजूर खिलाने के बहाने मासूम बच्ची को ले गए जंगल…POCSO Act में केस दर्ज

Rape of a Minor : राजगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात…! 11-12 साल के लड़कों ने तीसरी क्लास की बच्ची से किया गैंगरेप…खजूर खिलाने के बहाने मासूम बच्ची को ले गए जंगल…POCSO Act में केस दर्ज

राजगढ़/मध्य प्रदेश, 30 जून। Rape of a Minor : जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उनके भविष्य को संवारने की बातें होनी चाहिए, उस उम्र से अपराध की ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक ऐसा हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 11 से 12 साल के तीन नाबालिग लड़कों पर एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का आरोप लगा है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों में बढ़ती आपराधिक मानसिकता और सोशल कंडीशनिंग पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

खजूर खिलाने के बहाने जंगल ले गए आरोपी

यह दर्दनाक घटना राजगढ़ जिले के पचोर थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार (29 जून) दोपहर करीब 1 बजे, तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 10 साल की पीड़िता गांव के पास ही जंगल की तरफ बकरी चराने गई थी। इसी दौरान तीन नाबालिग लड़के (उम्र 11-12 वर्ष) वहां पहुंचे। उन्होंने बच्ची को बहलाया-फुसलाया और खजूर खिलाने के बहाने उसे जंगल के भीतर सुनसान जगह पर ले गए।

दरिंदगी के बाद मासूम को तड़पता छोड़ भागे

मासूम को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि खजूर खिलाने का बहाना देकर उसके साथ इतनी बड़ी दरिंदगी होने वाली है। जंगल में तीनों नाबालिगों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गए।

मेडिकल टेस्ट में पुष्टि, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

किसी तरह रोती-बिलखती मासूम अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्ची की हालत और उसकी बातें सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन बिना समय गंवाए पीड़िता को लेकर स्थानीय थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप (Gangrape) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की उम्र कम होने के कारण कानून के दायरे में रहकर (जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के नियमों के तहत) पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

जुर्म मध्यप्रदेश