Buddhist Monks Acciden : दुखद हादसा…! नाबालिग बच्चे ने चलाई पिकअप…! पैदल तीर्थयात्रा पर निकले भिक्षुओं को रौंदा…13 की मौके पर दर्दनाक मौत…कई गंभीर…सामने आया ये भयावह VIDEO

Buddhist Monks Acciden : दुखद हादसा…! नाबालिग बच्चे ने चलाई पिकअप…! पैदल तीर्थयात्रा पर निकले भिक्षुओं को रौंदा…13 की मौके पर दर्दनाक मौत…कई गंभीर…सामने आया ये भयावह VIDEO

बैंकॉक/मुकदहान, 04 जुलाई। Buddhist Monks Acciden : थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी मुकदहान (Mukdahan) प्रांत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 बौद्ध भिक्षुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पैदल तीर्थयात्रा पर निकले भिक्षुओं के समूह को एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, वाहन 11 वर्षीय बच्चा चला रहा था, जिसने कथित तौर पर अपने माता-पिता का पिकअप ट्रक बिना अनुमति के निकाल लिया था।

पुलिस के मुताबिक, बच्चा करीब 10 किलोमीटर तक वाहन चलाने के बाद नियंत्रण खो बैठा और तीर्थयात्रा कर रहे भिक्षुओं के समूह में जा घुसा।

पैदल तीर्थयात्रा पर निकले थे 34 भिक्षु

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुकदहान प्रांत के गवर्नर वोरायन बुनारात ने बताया कि 34 बौद्ध भिक्षु और 5 श्रद्धालु मुकदहान के एक मंदिर से पड़ोसी उबोन रत्चाथानी प्रांत के मंदिर तक पैदल यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ।

हादसे में 5 भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे हुई। इस हादसे में 22 भिक्षु और एक श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

जांच जारी, अभी दर्ज नहीं हुआ मामला

पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद 11 वर्षीय बच्चा सदमे में है, इसलिए उसका बयान अभी दर्ज नहीं किया जा सका है। फिलहाल दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

About The Author

राष्ट्रीय