रायपुर, 09 जुलाई। Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। निरीक्षकों की जंबो ट्रांसफर सूची के बाद अब 16 पुलिस निरीक्षकों और उप निरीक्षकों (SI) के तबादले का नया आदेश जारी किया गया है। नई सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई को दूसरे जिलों और इकाइयों में पदस्थ किया गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तबादला आदेश को पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पूरी ट्रांसफर लिस्ट


