Bombay Market Fire : रायपुर के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग…! सेंट्रल बैंक शाखा में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी…चैंबर अध्यक्ष की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

Bombay Market Fire : रायपुर के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग…! सेंट्रल बैंक शाखा में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी…चैंबर अध्यक्ष की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

रायपुर, 05 जून। Bombay Market Fire : राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त और पुराने कारोबारी इलाकों में शामिल बॉम्बे मार्केट में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौधरी देवीलाल उद्योग व्यापार भवन के प्रथम तल पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

सतीश थौरानी की तत्परता से बची बड़ी घटना

आग लगने की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने तुरंत अग्निशमन विभाग और आसपास मौजूद चेम्बर पदाधिकारियों को सूचना दी। समय रहते हुई कार्रवाई के चलते फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान और संभावित हादसा टल गया।

घटनास्थल पर पहुंचे चेम्बर पदाधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा, बॉम्बे मार्केट शहर के सबसे पुराने और प्रमुख बाजारों में से एक है। RDA द्वारा निर्मित इस भवन को 30-35 साल हो चुके हैं और अब यह जर्जर हालत में पहुंच चुका है। अगर समय रहते इसकी देखरेख और मरम्मत नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

RDA को पहले भी दी जा चुकी है जानकारी

चैंबर की ओर से बताया गया कि भवन की खराब स्थिति को लेकर पहले भी संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है। अब इस घटना के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि रायपुर विकास प्राधिकरण जल्द भवन के जीर्णोद्धार की दिशा में कदम उठाएगा।

About The Author

व्यापार