BJP Leader Murder : पानी को लेकर विवाद…! मुस्लिम समाज एकजुट होकर घर पर किया हमला…हथौड़े-लाठी-डंडे से पीटकर BJP नेता की हत्या…भाई सहित अन्य सदस्य गंभीर…आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों का सामान जलाया  

BJP Leader Murder : पानी को लेकर विवाद…! मुस्लिम समाज एकजुट होकर घर पर किया हमला…हथौड़े-लाठी-डंडे से पीटकर BJP नेता की हत्या…भाई सहित अन्य सदस्य गंभीर…आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों का सामान जलाया  

देहरादून, 14 जून। BJP Leader Murder : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक विनोद कुमार की हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के मामले में 12 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। वहीं प्रशासन ने आरोपियों के घरों को चिन्हित कर बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़

जानकारी के अनुसार, बैरागीवाला गांव में पड़ोसी खेतों के बीच पानी को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार शाम बड़ी संख्या में लोग हथौड़े, लाठी-डंडे और अन्य हथियारों के साथ विनोद कुमार के घर पहुंच गए और हमला कर दिया। हमले में भाजपा नेता विनोद कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके भाई अशोक कुमार, राजेश और परिवार की अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

12 नामजद, 30 से अधिक लोगों पर आरोप

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों समेत 30 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

सीएम धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों का कुछ सामान भी जलाया

इस बीच, गांव में गुस्साए हिंदू संगठनों ने आरोपियों के घरों पर पत्थर फेंके और तोड़-फोड़ की। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों का कुछ सामान भी जला दिया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बुलडोज़र लेकर आरोपियों के घरों पर पहुंचे और उन मकानों को चिह्नित किया, जिसके बाद उन्हें गिराने की कार्रवाई की गई।

About The Author

जुर्म