Balrampur Gangrape : छत्तीसगढ़ के कोटराही जंगल में हैवानियत…! भाई को बनाया बंधक…बहन को जंगल में घसीटकर ले गए…एक-एक कर 3 युवकों ने किया रेप…इलाके में आक्रोश

Balrampur Gangrape : छत्तीसगढ़ के कोटराही जंगल में हैवानियत…! भाई को बनाया बंधक…बहन को जंगल में घसीटकर ले गए…एक-एक कर 3 युवकों ने किया रेप…इलाके में आक्रोश

बलरामपुर, 15 जून। Balrampur Gangrape : दिनदहाड़े जंगल के बीच हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे बलरामपुर जिले को हिला दिया। 19 वर्षीय युवती को उसके फुफेरे भाई के सामने बंधक बनाकर तीन युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही जंगल की बताई जा रही है।

रिश्तेदार के घर जा रही थी युवती

जानकारी के अनुसार, बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी। दोनों कोटराही जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ के बहाने धमकाने लगे।

भाई को बांधा, युवती को जंगल में ले गए

आरोप है कि दोनों युवक युवती और उसके भाई को जबरन जंगल के अंदर ले गए। वहां उन्होंने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया गया।

फोन कर बुलाया तीसरा साथी

पीड़िता के अनुसार, वारदात के दौरान आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को भी फोन कर मौके पर बुलाया। तीसरे युवक ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

घटना के बाद पीड़िता और उसका भाई किसी तरह वाड्रफनगर पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

तीनों आरोपी हिरासत में

वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी कोटराही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पीड़िता और आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म