IPS Bhawna Pandey : धमतरी को मिली नई पुलिस कप्तान…! IPS भावना पांडेय ने संभाली कमान…अपराधियों को दिया सख्त संदेश

IPS Bhawna Pandey : धमतरी को मिली नई पुलिस कप्तान…! IPS भावना पांडेय ने संभाली कमान…अपराधियों को दिया सख्त संदेश

धमतरी, 13 जुलाई। IPS Bhawna Pandey : धमतरी जिले को नई पुलिस कप्तान मिल गई है। IPS अधिकारी भावना पांडेय ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक (SP) धमतरी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने विभागीय प्रक्रिया के तहत उन्हें कार्यभार सौंपा और जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, संवेदनशील मामलों तथा चल रहे विशेष अभियानों की विस्तृत जानकारी दी।

पदभार संभालते ही साफ किया विजन

पदभार ग्रहण करने के बाद SP भावना पांडेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय लिया और स्पष्ट किया कि धमतरी पुलिस की पहली जिम्मेदारी आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों पर त्वरित नियंत्रण, पीड़ितों को समय पर न्याय और जनता के साथ विश्वासपूर्ण संवाद सुनिश्चित करना होगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का प्रत्येक अधिकारी अनुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करे, ताकि पुलिस और जनता के बीच भरोसा और मजबूत हो।

कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों पर दिए निर्देश

पदभार ग्रहण करने के बाद नई SP ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं और अभिलेखों की समीक्षा करते हुए सभी मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

महिला सुरक्षा और जनसहभागिता पर विशेष जोर

भावना पांडेय ने कहा कि महिला एवं बाल सुरक्षा, जनसुनवाई, सामुदायिक पुलिसिंग और नागरिकों के साथ सतत संवाद को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की शिकायतों का संवेदनशील और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

अधिकारियों ने किया स्वागत

पदभार ग्रहण समारोह में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपी, डीएसपी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने नई SP का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में धमतरी पुलिस को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने का भरोसा जताया।

About The Author

छत्तीसगढ