Raipur TI Transfer: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 4 टीआई के तबादले, तेलीबांधा-आमानाका और उरला को मिले नए थाना प्रभारी देखें List

Raipur TI Transfer: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 4 टीआई के तबादले, तेलीबांधा-आमानाका और उरला को मिले नए थाना प्रभारी देखें List

रायपुर, 13 नवंबर। Raipur TI Transfer: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से चार निरीक्षकों (टीआई) के तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, तेलीबांधा, आमानाका और उरला थानों को नए थाना प्रभारी मिले हैं। वहीं टिकरापारा में पदस्थ निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है।

तीन थानों में नए टीआई की नियुक्ति

तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक अजय झा को आमानाका थाना प्रभारी बनाया गया है। सुधांशु बघेल को उरला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रोहित मालेकर अब तेलीबांधा थाना प्रभारी होंगे। वहीं टिकरापारा में पदस्थ प्रमोटिव निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

समीक्षा बैठक के बाद पुलिस कमिश्नर का एक्शन

बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने गुरुवार को थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) से जुड़ी शिकायतों और थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान कामकाज में लापरवाही और पेंडिंग मामलों को लेकर कई थाना प्रभारियों को फटकार भी लगाई गई थी।

About The Author

Raipur