Gen Z Youth : रील बनाने का क्रेज…! फ्लाईओवर से फिसला…और भारी-भरकम सीमेंट वाले स्लैब के नीचे दब गया…ये VIDEO काफी डरावना है…कमजोर दिल वाले न देखें

Gen Z Youth : रील बनाने का क्रेज…! फ्लाईओवर से फिसला…और भारी-भरकम सीमेंट वाले स्लैब के नीचे दब गया…ये VIDEO काफी डरावना है…कमजोर दिल वाले न देखें

बरेली, 31 जनवरी। Gen Z Youth : सोशल मीडिया के दौर में Gen Z युवाओं में रील बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी जुनून के चलते उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर रील बनाते समय 22 वर्षीय युवक का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरकर युवक की मौत

मृतक की पहचान मोहम्मद फैजान के रूप में हुई है। फैजान पेशे से हेयर कटिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे फैजान अपने दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला था। वह बिजौरिया रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर पहुंच गया, जहां सड़क किनारे भारी-भरकम सीमेंट के स्लैब रखे हुए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैजान उन्हीं स्लैब पर खड़े होकर फिल्मी गाने पर रील बना रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। गिरते वक्त एक सीमेंट का स्लैब भी खिसककर उसके सिर पर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। फैजान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता मेहंदी हसन का रो-रोकर बुरा हाल है।

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। बरेली समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ वर्षों में रील बनाने के चक्कर में युवाओं की जान जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रहे ऐसे हादसे सोशल मीडिया के खतरनाक ट्रेंड पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

About The Author

अन्य राज्य